{"_id":"6ace36d328aeda1ea0032920","slug":"gfdsgfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1003-11453-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज में स्कॉर्पियो और 50 लाख नहीं मिले तो दो बहनों को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज में स्कॉर्पियो और 50 लाख नहीं मिले तो दो बहनों को घर से निकाला
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)।
देवटा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दो सगी बहनों को मारपीट कर ससुराल से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं ने ससुराल पक्ष पर स्कॉर्पियो गाड़ी और 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को पति समेत 7 ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़ित सुशीला के मुताबिक उसकी और उसकी बहन की शादी देवटा गांव निवासी सगे भाइयों हरीश और यश भाटी से हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष इससे खुश नहीं था। उत्पीड़न से परेशान होकर उनके पिता ने दो लाख रुपये भी दिए, फिर भी मांग जारी रही। पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2025 में दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। इस दौरान छोटी बहन पूजा का 7 महीने का गर्भपात होने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति हरीश, यश, ससुर बृजेश, सास सविता, ननद छवि, नीलम और यशविंदर समेत सात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।