फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GBU will represent Zoology in its first International Conference in 2027

Greater Noida: 35 देशों के वैज्ञानिक, पहली बार भारत करेगा मेजबानी, अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की तैयारी शुरू

Mon, 07 Apr 2025 11:52 AM IST
अनुज कुमार अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 11:52 AM IST
सार

जीबीयू में पहली बार 2027 में जूलॉजी की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का प्रतिनिधित्व करेगा। जहां 35 देशों के जूलॉजी विषय के विशेषज्ञ आ रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि साल 2027 में होने वाली कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
GBU will represent Zoology in its first International Conference in 2027
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में पहली बार 2027 में जूलॉजी की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। भारत ने यूएस को हराकर मेजबानी अपने नाम किया है। इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 35 देशों के जूलॉजी विषय के विशेषज्ञ शामिल होंगे। देश में जूलॉजी के समसमायिक मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके साथ ही कई ज्वलन्त विषयों पर भी चर्चा होगी। अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में कुमाऊं विश्वविद्यालय भी सहयोगी की भूमिका में रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ही किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने बताया, 2027 में होने वाली कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भारत ने बीड जीती है। जूलॉजी के व्यावहारिक पहलुओं पर विशेषज्ञ बात रखेंगे। जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) के ज्ञान को वास्तविक दुनिया में कैसे लागू किया जा सकता है। उसके ऊपर भी कई देशों से आने वाले विशेषज्ञ बताएंगे। उन्होंने बताया कि जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों के समाधान पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही जूलॉजी पारिस्थितिकी तंत्र और जीवों के बीच संबंध को समझने में मदद करती है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है। कई देशों के विशेषज्ञों के रहने व अन्य व्यवस्थाएं जीबीयू में ही की जाएगी। इसके लिए सभी शिक्षकों की डयूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


वैश्विक पटल पर स्थापित हो रहा जीबीयू
जीबीयू वैश्विक पटल पर तेजी से पहचान बना रहा है। नवनियुक्त कुलपति प्रो.राणा प्रताप सिंह रिसर्च को बढ़ावा दे रहे हैं। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में वियतनाम, श्रीलंका, लॉउस, थाईलैंड, वर्मा के साथ दक्षिण एशिया के कई देशों के 300 से अधिक छात्र बुद्ध स्टडीज में पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएचडी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्कूल हो रहे संचालित
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग, स्कूल का ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस, स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज एंड अप्लाइड साइंस, स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेस और स्कूल आफ बुद्धिस्ट स्टडीज एंड सिविलाइजेशन संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed