{"_id":"68a9dbeed29e13c231085d7c","slug":"gang-that-used-to-steal-vehicles-by-opening-locks-with-master-keys-exposed-noida-news-c-1-gnd1002-3318491-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मास्टर चाबी से लॉक खोलकर वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मास्टर चाबी से लॉक खोलकर वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा
विज्ञापन
मास्टर चाबी से लॉक खोलकर वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा
15 वाहन बरामद, पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, 11 बाइक व चार स्कूटी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-1 पुलिस ने मास्टर चाबी से लॉक खोलकर दोपहिया वाहन चुराने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 15 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इनमें 11 बाइक व चार स्कूटी शामिल हैं।
नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि कोतवाली फेज वन पुलिस की टीम वाहन चोर गिरोह पर काम कर रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शनिवार को झुंडपुरा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को दबोच लिया। दोनों के पास से बरामद बाइक चोरी की थी। जिसे थाना फेज वन क्षेत्र से पिछले दिनों चोरी किया था। दोनों की पहचान सेक्टर-नौ स्थित जेजे कॉलोनी निवासी बंटी और नसीम उर्फ कंचन अंसारी के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि दोनों अंतरराज्यीय वाहन चोर हैं। बंटी गिरोह का सरगना है। दोनों बदमाशों के खिलाफ 18 मुकदमें दर्ज हैं।