फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdg

Noida News: मेले में बिछड़े दो बच्चे एक घंटे में मिले, महिला का मोबाइल भी बरामद

Tue, 13 Oct 2026 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
fsdg
मेले में बिछड़े दो बच्चे एक घंटे में मिले, महिला का मोबाइल भी बरामद
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में लगे मेले में सोमवार रात पुलिस की तत्परता से दो परिवारों को बड़ी राहत मिली। मेले में अपनी मां से बिछड़ी 9 वर्षीय बच्ची और पिता से अलग हुआ चार वर्षीय बच्चा सुरक्षित मिल गए। इसके अलावा गुम हुआ एक महिला का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर उसे सौंप दिया। खोड़ा, गाजियाबाद निवासी राहुल मिश्रा अपने चार वर्षीय बेटे शिवाय के साथ मेले में आए थे। भीड़ के बीच शिवाय उनसे बिछड़ गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चा बड़े झूले के पास रोता हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। इसी तरह नौ वर्षीय इशिका भी मेले में घूमते समय अपनी मां रेनू से अलग हो गई थी। पुलिस टीम ने बच्ची को तलाशकर सुरक्षित उसकी मां तक पहुंचाया। मेले में मुस्कान नाम की महिला का मोबाइल फोन भी खो गया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद खोजबीन की और करीब आधे घंटे में फोन बरामद कर महिला को लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed