फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free epilepsy medical camp organized on 12th April

Noida: निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को, जानें कैसे और कहां उठा पाएंगे इसका लाभ

Thu, 10 Apr 2025 04:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Apr 2025 04:33 PM IST
सार

अपनी चिकित्सा पद्धति से इलाज कर विश्व में सबसे अधिक कुष्ठ रोगी ठीक करने के लिए संस्था का नाम गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। शिविर में मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित दवाई दी जाएगी।

विज्ञापन
Free epilepsy medical camp organized on 12th April
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बाबा भगवान राम ट्रस्ट की शाखा नोएडा द्वारा आगामी 13 अप्रैल, रविवार को निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मरीजों को संस्था द्वारा निर्मित दवाई दी जाएगी। ट्रस्ट के सदस्यों के अनुसार, मिर्गी की यह दवा सूर्योदय के पूर्व ही दी जाती है, इसलिये मरीजों को उनके एक सहयोगी के साथ एक दिन पूर्व शनिवार की शाम 6 बजे तक ही संस्था के शाखा P-64, सेक्टर 11, नोएडा में पहुंचना अनिवार्य है। रोगियों एवं उनके परिजनों  के लिए रात्रि विश्राम एवं खाने की निःशुल्क व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने मरीजों से अपने साथ ओढ़ने एवं बिछाने के लिए चादर लाने का आग्रह किया है। रविवार को सुबह पूजन के बाद उन्हें दवा वितरित की जाएगी। दवा वितरित करने के लिए वैद्य एवं उनके सहयोगियों को वाराणसी से आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


आध्यात्मिक और सामाजिक सेवा का संगम 
बाबा भगवान् राम ट्रस्ट एवं श्री सर्वेश्वरी समूह न केवल एक आध्यात्मिक संस्था है, बल्कि यह समाज सेवा और लोककल्याणकारी कार्यों में भी निरंतर योगदान देता रहा है। यह संस्था अघोरेश्वर भगवान राम जी द्वारा स्थापित की गई थी और वर्तमान में अध्यक्ष बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


संस्था का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज 
अपनी चिकित्सा पद्धति से इलाज कर विश्व में सबसे अधिक कुष्ठ रोगी ठीक करने के लिए संस्था का नाम गिनीज बुक व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed