फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Free cancer screening camp organized

Noida News: निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित

Sat, 10 Oct 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Free cancer screening camp organized
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रामीणों को कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते बीमारी की पहचान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को ग्रेटर नोएडा के घंघोला गांव स्थित सतराम बाबा मंदिर परिसर में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। ‘जन-जन जागे, कैंसर भागे’ अभियान के तहत आयोजित शिविर में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य जांचों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, मुंह के कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक दवाओं और सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। आयोजक विपिन भाटी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान के महत्व को समझाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed