फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of Rs 46 lakh from a woman farmer, accused of usurping the money by getting the registry done

Noida News: महिला किसान से 46 लाख की धोखाधड़ी, रजिस्ट्री करा कर रकम हड़पने का आरोप

Thu, 11 Sep 2025 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 46 lakh from a woman farmer, accused of usurping the money by getting the registry done
ग्रेटर नोएडा। महिला किसान ने युवक पर 46 लाख रुपये हड़पने और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव इमलियाका निवासी किरण ने बताया कि गांव चूहड़पुर बांगर स्थित भूमि का एक हिस्सा को बेचने का सौदा उसने आरोपी अमित कुमार निवासी चौड़ा सादतपुर सेक्टर-22 के साथ किया था। दोनों पक्षों के बीच 23 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से सौदा तय हुआ था। सौदे के तहत 5 लाख रुपये नकद अग्रिम दिए गए जबकि 17 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने और 24 लाख रुपये नकद देने की सहमति बनी। 21 जनवरी को उपनिबंधक कार्यालय ग्रेटर नोएडा में रजिस्ट्री के लिए दोनों पक्ष मौजूद हुए।
विज्ञापन

अमित कुमार ने दस्तावेज तैयार कराकर उससे हस्ताक्षर करा लिए और यह भरोसा दिलाया कि धनराशि उसके खाते में ट्रांसफर हो चुकी है। आरोप है कि धनराशी का कोई मैसेज नहीं आया था अमित ने उनसे कहा कि केवल तकनीकी समस्या के कारण मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है। इस झांसे में रजिस्ट्री की कार्रवाई पूरी करा ली गई। कुछ समय बाद जब महिला को पता चला कि उसके खाते में कोई रकम नहीं आई तो उसने बार-बार अमित से संपर्क किया। मगर वह टालमटोल करता रहा और रुपये देने से साफ मना कर दिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed