{"_id":"64e994b70c18bd549d0b3b88","slug":"fraud-of-2-78-crore-from-mother-and-son-in-the-name-of-plot-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: प्लॉट के नाम पर मां-बेटे से 2.78 करोड़ की धोखाधड़ी, पैसे लेने के बाद भी आरोपी नहीं कर रहे रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: प्लॉट के नाम पर मां-बेटे से 2.78 करोड़ की धोखाधड़ी, पैसे लेने के बाद भी आरोपी नहीं कर रहे रजिस्ट्री
Sat, 26 Aug 2023 11:29 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:29 AM IST
सार
दो भूखंड बेचने के नाम पर सात लोगों ने मां और बेट से 2.78 करोड़ की ठगी कर ली। पैसे लेने के बाद भी आरोपी भूखंड की रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो भूखंड बेचने के नाम पर सात लोगों ने मां और बेट से 2.78 करोड़ की ठगी कर ली। पैसे लेने के बाद भी आरोपी भूखंड की रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर सेक्टर-63 पुलिस ने महिपाल सिंह हूण, कुशाग्र अंसल, करूण अंसल, नेहा अंसल, इकनीत कौर, गणेश और रमेश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कुल 11 धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्वांचल हाइट्स निवासी राजेश चौधरी ने शिकायत में बताया कि 16 फरवरी 2022 को महीपाल सिंह हूण ने उसकी मुलाकात कुशाग्र अंसल, करूण अंसल, नेहा अंसल, इकनीत कौर, गणेश व रमेश से कराई। कुशाग्र और नेहा ने अंसल गोल्फ लिंक-2 में नर्सिंग होम के 3700 वर्गमीटर प्लॉट को बेचने का सौदा किया था। पीड़ित ने 1.75 करोड़ रुपये आरटीजीएस व चेक के माध्यम से भुगतान किए। वहीं, 15 लाख रुपये मां सुनीता चौधरी के खाते से और 50 लाख रुपये दोस्त अशोक अग्रवाल के खाते से इन लोगों को दे दिए।
विज्ञापन
राजेश की मां सुनीता ने भी कुशाग्र अंसल, करूण अंसल, इकनीत कौर, नेहा अंसल, महीपाल सिंह हूण, गणेश व रमेश से एक आवासीय भूखंड करीब 40 लाख रुपये में खरीदा। आरोप है कि पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने साजिश करके प्रार्थी व उसकी माता के पक्ष में फर्जी एग्रीमेन्ट टू सेल हस्ताक्षरित कर दिया तथा भुगतान प्राप्त की रसीदें जारी कर दी। आरोपियों ने दोनों भूखंडों को नापकर भौतिक कब्जा प्रदान कर दिया।
विज्ञापन
प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराने पर शिकायतकर्ता ने विरोध किया। इस पर महीपाल ने कहा कि प्रापर्टी के रेट बढ़ गए है। अब वह भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं कराएगा। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बीते 15 जून को जब वह मां का इलाज कराकर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसके और उसकी मां संग मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।