{"_id":"67ab5eafc0cefd63c008c247","slug":"four-players-selected-for-gymnastics-and-two-for-boxing-grnoida-news-c-23-1-vns1013-53389-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिम्नास्टिक के लिए चार तो बॉक्सिंग में दो खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिम्नास्टिक के लिए चार तो बॉक्सिंग में दो खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
- फोटो -- -
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मेरठ में मंगलवार को बॉक्सिंग मंडल ट्रायल में जिले की दो खिलाड़ी व जिम्नास्टिक में चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके आधार पर इनका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि 17 से 19 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय बालक-बालिका जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता आगरा में होगी। इसके लिए मंगलवार को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल हुआ, जिसमें पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ। इनमें से चार खिलाड़ी सिद्धि भारद्वाज, सोनवी ऋषि, वर्षा प्रशांत, सुमीरा सागर दुआ गौतमबुद्ध नगर से हैं।
12 से 15 फरवरी तक सहारनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले शीतल 37 किग्रा भार वर्ग और नेहा कुमारी 46 किग्रा भारवर्ग में हिस्सा लेंगी। दोनों का चयन मेरठ मंडल ट्रायल के आधार पर हुआ है। दोनों ग्रेनो के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच ज्योति नागर से बॉक्सिंग के गुर सीखती हैं। शीतल व नेहा लखनावली गांव की निवासी है।