फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four pillars under construction at Pitambara Peeth collapsed.

Noida News: पीतांबरा पीठ में निर्माणाधीन चार खंभे गिरे

Thu, 20 Nov 2025 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four pillars under construction at Pitambara Peeth collapsed.

विज्ञापन
झांसी। बुधवार शाम करीब 7:50 बजे दतिया स्थित पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण के दौरान चार पिलर अचानक से भरभराकर गिर गए। जोरदार धमाके की आवाज हुई। वहां अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालु भी इधर-उधर भागने लगे। निर्माणाधीन खंभों के गिरने से किसी श्रद्धालु के चोटिल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 7:50 बजे धूमावती माई की आरती का वक्त होने वाला था। उसी बीच वहां बनाए गए पिलर अचानक से जोरदार आवाज के साथ गिर पड़े। यह अभी बंद है, इस वजह से दर्शनार्थियों की आवाजाही नहीं है। पीतांबरा पीठ प्रबंधक पं. महेश दुबे ने तकनीकी खामी के चलते इस घटना की आशंका जताई है। उन्होंने समिति से जांच कराने की बात कही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed