फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four head constables of Noida STF awarded Parakram Medal

UP: नोएडा STF के चार जांबाजों को सम्मान, गोलियों की बौछार में भी नहीं डिगा था हौसला; जानें इनके बारे में

Thu, 09 Oct 2025 05:37 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 05:37 PM IST
सार

नोएडा एसटीएफ के चार मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, अनिल कुमार और मनोज कुमार को मुठभेड़ों में साहस और अपराधियों को पकड़ने की वीरता के लिए पराक्रम पदक से सम्मानित किया गया। घायल होने के बावजूद इन जवानों ने खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया।

विज्ञापन
Four head constables of Noida STF awarded Parakram Medal
नोएडा एसटीएफ के चार जांबाजों को पराक्रम पदक, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा के चार मुख्य आरक्षियों को उनके साहस और वीरता के लिए पराक्रम पदक दिया गया है। जिन जवानों को यह सम्मान मिला है। उनमें हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, अनिल कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं। इन सभी ने मुठभेड़ों के दौरान न केवल अपनी जान जोखिम में डाली बल्कि गोलियों की बरसात के बीच अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस सेवा का सर्वोच्च उदाहरण पेश किया। यह पदक राष्ट्रपति सचिवालय और गृह मंत्रालय की अधिसूचनाओं के प्रावधानों के तहत प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया कि चारों मुख्य आरक्षियों की इस वीरता ने न केवल एसटीएफ बल्कि पूरे पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाया है। पराक्रम पदक का यह सम्मान ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो कठिन परिस्थितियों में भी जनसुरक्षा को सर्वोपरि मानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

भूपेंद्र सिंह ने मुठभेड़ में घायल होकर भी दिखाई थी बहादुरी
7 जनवरी 2019 को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी अपराधी सौरभ और उसके साथी संदीप तेवतिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह अपराधी की गोली लगने से घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने साहस और सूझबूझ से दोनों अपराधियों को पकड़ लिया था। गोली लगने के बाद भी उनका मनोबल डिगा नहीं था।

विज्ञापन

अनिल कुमार ने एक लाख के इनामी साहब सिंह का किया था अंत
20 फरवरी 2023 को बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अपराधी साहब सिंह उर्फ सुनील को ढेर किया गया था। यह दुर्दांत अपराधी अपराधी वर्ष 2001 में गोंडा में हुई पांच हत्याओं और कई लूट की घटनाओं में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार और बुलंदशहर पुलिस के मुख्य आरक्षी मोहित मलिक घायल हो गए थे।

विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह ने बावरिया गैंग के खतरनाक अपराधी को था दबोचा
वर्ष-2017 में इलाहाबाद बैंक, गोंडा में 50 लाख रुपये की लूट और गार्ड की हत्या करने वाले बावरिया गिरोह के सदस्य और एक लाख के इनामी अपराधी बिजुआ उर्फ विजय सिंह बावरिया को 5 मई 2019 को गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान मुख्य आरक्षी बिजेंद्र सिंह बदमाश की गोली से घायल हो गए थे। बावजूद अपराधी को दबोच लिया था।

मनोज कुमार ने घायल होकर भी अपहरणकर्ता को था पकड़ा
मथुरा के चर्चित डॉ. विकल्प अग्रवाल अपहरण कांड में एक लाख का इनामी अपराधी अनूप को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अपराधी ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरक्षी मनोज कुमार घायल हो गए थे।बावजूद उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपराधी को पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed