{"_id":"6aa62c619f4197d9ac033142","slug":"former-governor-kalraj-mishra-s-wife-passes-away-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Sun, 13 Sep 2026 10:23 AM IST
Vijay Singh Pundir
आईएएनएस, नोएडा
आईएएनएस, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:23 AM IST
सार
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का नोएडा के अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का हुआ निधन
- फोटो : X/@drdineshbjp
विस्तार
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्र (79) का निधन हो गया। उन्होंने नोएडा के मेट्रो अस्पताल में देर रात अंतिम सांस ली। वह करीब एक सप्ताह से लंग्स में संक्रमण फैलने के कारण गंभीर अवस्था में भर्ती थीं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सत्यवती मिश्र के निधन पर दुख जताया है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है- 'अत्यंत दुखद समाचार है कि पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा, हम सब की चाची जी अब नहीं रहीं, निष्कपट धर्म परायण और सब की चिंता करने वाली आप एक ऐसी ग्रहणी थीं, जो घर में आने वाले हर व्यक्ति को बराबर का सम्मान देती थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें, यही प्रार्थना है।'BJP MP Dinesh Sharma tweets, "It is extremely sad news that former Governor Kalraj Mishra’s wife, Satyawati Mishra, our Chachi, is no more. You were an honest, religious and caring homemaker who treated every person who came to your home with equal respect. May God grant peace to… pic.twitter.com/wvlGCMtrYV
— IANS (@ians_india) September 13, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व राज्यपाल से उनकी धर्मपत्नी का स्वास्थ्य हाल जाना था। पूर्व राज्यपाल की पत्नी के निधन की सूचना पाकर भाजपा के तमाम नेता अस्पताल पहुंचे। सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार अंतिम संस्कार आज नोएडा सेक्टर 94 में दोपहर साढ़े 12 बजे किया जाएगा।