फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   flower shopkeeper shooted by goons

चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों ने फूल विक्रेता को मारी गोली

Thu, 07 Nov 2019 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
flower shopkeeper shooted by goons
चेन छीनकर भाग रहे बदमाशों ने फूल विक्रेता को मारी गोली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा टू थानाक्षेत्र में महिला से चैन छीनकर भाग रहे बदमाशों ने पीछा करने पर फूल विक्रेता को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली पैर में लगी। इससे उसकी जान बच गई। वहीं, बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ओमीक्रॉन सेक्टर निवासी दीपिका अग्निहोत्री बुधवार शाम स्वर्ण नगरी गेट के पास स्थित शक्ति मंदिर में पूजा करने के लिए गई थीं। पूजा कर जैसे ही वह मंदिर से बाहर निकली तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन झपट ली और भागने लगे। इस पर दीपिका ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर पास में ही फूल बेच रहा बिरौंडी गांव निवासी सूरज मंदिर की ओर दौड़ पड़ा। मामले की जानकारी होने पर उसने तुरंत बदमाशों का पीछा करने लगा। सूरज को अपने पीछे तेज रफ्तार से दौड़ता देख बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पैर में जा धंसी और वह गिर पड़ा। मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। सूरज को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीटा टू कोतवाली थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

आए दिन हो रहीं हैं घटनाएं
शहर में आए दिन महिलाओं से चेन छीनने की घटनाएं हो रही हैं। बेखौफ बदमाश सड़क पर या घर के सामने से महिलाओं से एक झटके में चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। बताया गया कि शहर में एक गिरोह सक्रिय है। जो सुनसान सड़क या क्षेत्रों में लोगों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सक्रिय गिरोह के पर्दाफाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
रणविजय सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed