{"_id":"6a21a156926f7b4dba0800be","slug":"flat-buyers-arrived-to-ask-for-oc-but-there-was-a-commotion-when-the-ceo-was-not-found-noida-news-c-1-noi1095-4359619-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओसी मांगने पहुंचे फ्लैट खरीदार, सीईओ न मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओसी मांगने पहुंचे फ्लैट खरीदार, सीईओ न मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
फोटो-- -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर 134 स्थित जेपी विशटाउन के फ्लैट खरीदारों ने बुधवार को नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर ओसी की मांग की। इस दौरान करीब 6 फ्लैट खरीदारों ने सीईओ से मिलने की इच्छा रखी। जब उन्हें पता चला कि सीईओ नहीं हैं तो एसीईओ से मुलाकात करने का प्रयास किया। फ्लैट खरीदारों का कहना है कि एसीईओ मीटिंग का हवाला देते हुए चले गए। इसके बाद उन्होंने जीएम से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हुई।
इस बीच फ्लैट खरीदारों और पुलिस के बीच नोंकझोंक और हंगामा हुआ। हालांकि इस बीच फिर जीएम प्लानिंग से फ्लैट खरीदारों की बैठक हुई। जहां उन्होंने अपनी बात और लंबित ओसी की समस्या रखी। इसके बाद अधिकारियों ने जल्द ओसी देने का आश्वासन दिया। घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा गया कि फ्लैट खरीदारों और पुुलिसकर्मियों की बीच तीखी झड़प हो रही है।