फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five thousand people took out a 15 km procession.

Noida News: पांच हजार लोगों ने निकाली 15 किमी शोभा यात्रा

Sun, 12 Apr 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Five thousand people took out a 15 km procession.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नोएडा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से रविवार को नोएडा में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 10 बजे सेक्टर-105 से शुरू हुई और सेक्टर-34 में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बजरंग दल और अलग-अलग दलों के करीब 5 हजार लोग शामिल हुए।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री ललित भारद्वाज ने बताया कि इस शोभायात्रा का सबसे मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच देश भक्ति की भावना जगाना रहा। यात्रा में शामिल झांकियों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर रुककर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

विभाग संयोजक सुमित यादव और विभाग संगठन मंत्री मुनेंद्र ने यात्रा का कुशल मार्गदर्शन किया। नोएडा महानगर की टीम से जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, महानगर मंत्री दिनेश महावर, बजरंग दल संयोजक विनोद चौहान, सह-मंत्री राजीव, उपाध्यक्ष अनुराधा और मातृ शक्ति से सुमन चौहान, प्रचार प्रमुख राहुल दुबे ने नेतृत्व किया। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र, विधि प्रकोष्ठ विपुल जौहरी, बजरंग दल सह संयोजक विनोद बॉक्सर आदि भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में टूटी यातायात नियमों की शोभा



इस शोभा यात्रा में शामिल कई बाइकों पर थे जो सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करते दिखे। कई लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सेक्टर-45 स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान यातायात बाधित हो गया। राहगीर जाम में फंसे रहे। कुछ लोग हाथों में मोटरसाइकिल की चैन और डंडा हाथ में लेकर करतब करते दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान पुलिस भी हर तरफ मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed