फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five gyms were found unregistered and the investigation team was treated rudely.

Noida News: पांच जिमों का नहीं मिला पंजीकरण, जांच टीम के साथ की अभद्रता

Fri, 08 May 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Five gyms were found unregistered and the investigation team was treated rudely.
फोटो:
विज्ञापन

-------------

-खेल विभाग ने ग्रेनो वेस्ट में की कार्रवाई, कई जगह महिला ट्रेनर भी नहीं मिलीं
-विभाग ने सिटी मजिस्ट्रेट को भेजी रिपोर्ट, नोटिस जारी कर बंद कराई जाएंगी जिम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। खेल विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्रेनो वेस्ट की जिमों का निरीक्षण किया। इस दौरान करीब पांच जिम बिना पंजीकरण के संचालित होते मिले। जबकि कई जगहों महिला ट्रेनर नहीं मिलीं। साथ ही कुछ जिमों में खेल विभाग की टीम से अभद्रता भी की गई है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी परवेज अली ने बताया कि जिले में स्वीमिंग पूल और जिम की जांच की जा रही है। सभी का खेल विभाग में पंजीकरण और उनका मानकों के अनुरूप संचालित होना जरूरी है। नियमों के विरुद्ध चल रहे जिम को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुए निरीक्षण के दौरान ब्लैक विगोर जिम, एवरीडे जिम, पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी की जिम, एचओएस जिम और स्पार्टन जिम का खेल विभाग में पंजीकरण नहीं पाया गया। साथ ही एवरीडे जिम में बिना महिला ट्रेनर के ही महिलाएं ट्रेनिंग कर रहीं थीं। जिम प्रबंधन प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा पाए। साथ ही वहां टीम के साथ अभद्रता भी की गई। उन्होंने बताया कि पांचों जिम को शनिवार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। सुधार होने तक जिमों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed