फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First death from corona in Noida three and a half year old girl died 20 patients found today

नोएडा में कोरोना से पहली मौत: साढ़े तीन साल की बच्ची ने तोड़ा दम, आज सामने आए 20 मरीज; कुल संक्रमित 150 के पार

Thu, 05 Jun 2025 06:10 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

नोएडा में 20 और मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 158 हो गई है, जिनमें 94 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। इस समय अस्पताल में केवल दो मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
First death from corona in Noida three and a half year old girl died 20 patients found today
कोरोना वायरस से मौत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

नोएडा जिले में गुरुवार को कोविड से पहली मौत हुई है। मृतक साढ़े तीन साल की बच्ची का इलाज दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में चल रहा था। पोर्टल पर जानकारी आने के बाद स्वास्थ्य विभाग परिजनों से संपर्क कर रहा है।

विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि बच्ची छिजारसी की रहने वाली थी। डिहाइड्रेशन की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे निमोनिया भी हो गया था। जांच में कोविड संक्रमण की भी पुष्टि हुई है। अस्पताल की ओर से पोर्टल पर इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 और मरीजों में कोविड की पुष्टि
जिले में 20 और मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 158 हो गई है, जिनमें 94 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। इस समय अस्पताल में केवल दो मरीज भर्ती हैं। अब तक सात मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल 151 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन

वहीं, जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने पर भी काम शुरू कर रहा है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोविड जांच शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को किट उपलब्ध हो गई हैं। अभी सिर्फ जिला अस्पताल में कोविड की जांच हो रही है। बृहस्पतिवार को सात लोगों के कोविड सैंपल लिए गए हैं।

सभी स्वास्थ्य केंद्रों से मांगी गई उपलब्ध सुविधाओं की सूची
डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि लखनऊ से जिले में मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं की सूची मांगी गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नेबुलाइज़र, दवाओं का स्टॉक, बेड आदि की जानकारी भेज दी गई है।

इस समय भंगेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 75 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर अन्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट्स का निरीक्षण किया गया है और सभी सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।
 

कॉल सेंटर के लिए शिक्षकों की मांग
सभी मरीजों से फोन पर संपर्क करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इसलिए एसीएमओ की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिक्षकों की मांग की गई है ताकि वे कॉल सेंटर में सहायता कर सकें और मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ली जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed