{"_id":"69a43faad56f9acbbd04a6d5","slug":"firing-out-side-home-grnoida-news-c-23-1-lko1064-89039-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर के बाहर फायरिंग के आरोपियों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर के बाहर फायरिंग के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सलेमपुर गुर्जर गांव में दिनदहाड़े एक घर के बाहर फायरिंग के मामले में फरार आरोपियों का अबतक पता नहीं चल सका है। गांव निवासी पीड़ित बाबूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार अपने घर के सामने घर का काम करवा रहे थे। उनका बेटा अभिषेक और पत्नी मुनेश बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार चार युवक अचानक घर के बाहर आकर रुके और फायरिंग शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। पीड़ित ने जिन लोगों पर आरोप लगाया है उनमें बुलंदशहर ओमवीर और उसके साले अनिल और सुनील, अमित, तेजी और सुच्चा शामिल हैं। पीड़ित के मुताबिक पूर्व में उनके बेटे और आरोपी पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन