{"_id":"6aa11a66efbac0e560013649","slug":"firecrackers-worth-lakhs-of-rupees-found-in-a-greater-noida-flat-one-accused-arrested-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: दिवाली से पहले फ्लैट में मिले ₹4 लाख के अवैध पटाखे, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: दिवाली से पहले फ्लैट में मिले ₹4 लाख के अवैध पटाखे, एक आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2026 02:05 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी इलाके में एक फ्लैट के अंदर से भारी मात्रा में पटाखों के कार्टून बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पटाखों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, यह पटाखे दिवाली पर बेचने के लिए लाए गए थे। बरामद पटाखों की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन