{"_id":"5e596afd8ebc3ec54d51d386","slug":"fire-system-will-cease-fire-noida-news-noi4953029182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल में लगी आग खुद ही बुझा देगा फायर सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल में लगी आग खुद ही बुझा देगा फायर सिस्टम
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। घर, दफ्तर और कंपनियों में लगे पैनल में अगर शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है तो छोटा सा फायर सिस्टम इस पर काबू पा लेगा। नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शुक्रवार को तीन दिनों तक चलने वाले फायर एंड सिक्योरिटी इंडिया एक्सपो में एक कंपनी ने ऐसा उत्पाद प्रस्तुत किया है जो आग को पैनल के बाहर निकलने से पहले ही बुझा देगा। न्यूमबर्ग मैस्से और फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा एक्सपो आयोजित किया जा रहा है। टोपाज फायर सिस्टम कंपनी के प्रबंध निदेशक लियाकत अली खान ने बताया कि इस सिस्टम को आसानी से घरों, दफ्तरों, फैक्ट्रियों में लगे पैनल बॉक्स में लगाया जा सकता है। कुछ दूरी पर पैनल की आवश्यकता अनुसार एक सिलिंडर होता है। यहां से एक पतला सा पाइप दीवार के सहारे पैनल के अंदर जाता है। यदि पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगती है तो यह पाइप अपने आप फट जाता है। पाइप से आग बुझाने वाली गैस निकलती है और आग को पैनल के अंदर ही बुझा देती है। इससे पैनल को भी अधिक नुकसान नहीं होता और घर, दफ्तर पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। इस पूरे सिस्टम की कीमत पैनल आकार के हिसाब से 50 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है।
धुएं के गुबार में भी ले सकेंगे सांस
एक्सपो में एक कंपनी ने श्वास तंत्र सिलिंडर पेश किया है। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों और केमिकल फैक्ट्री में कार्य करने वाले कर्मियों के लिए इसे बनाया गया है। इसकी मदद से दमकल कर्मी जान बचाने के दौरान धुएं के गुबार में 60 मिनट तक सांस ले सकते हैं। इसमें आगे मास्क और पीछे ऑक्सीजन सिलेंडर लगा है। इसकी कीमत करीब एक लाख 20 हजार बताई जा रही है। दूसरी तरफ, कंपनी ने एक स्पेशल सूट भी बनाया है। जो 400 डिग्री सेल्सियस तक आग झेल सकता है।