फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out at furniture company and warehouse under construction.

Noida News: फर्नीचर कंपनी और निर्माणाधीन गोदाम में लगी आग

Sat, 19 Sep 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at furniture company and warehouse under construction.
- सेक्टर-10 में तीन दमकल ने 40 मिनट में बुझाई आग, सेक्टर-43 में 20 मिनट में पाया काबू, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में शुक्रवार शाम और देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। फेज-वन थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित फर्नीचर कंपनी के भूतल पर रखे फर्नीचर में आग लग गई। वहीं, सेक्टर-43 के निर्माणाधीन गोदाम में शटरिंग के दौरान वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। फर्नीचर कंपनी में आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सेक्टर-10 स्थित फर्नीचर कंपनी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग ने भूतल पर रखे फर्नीचर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने पहले यातायात को नियंत्रित कराया ताकि आग बुझाने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग आसपास की कंपनियों तक न पहुंचे, इसके लिए दमकल कर्मियों ने लगातार आसपास पानी का छिड़काव किया और आग के दायरे को सीमित रखा। इससे आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। सीएफओ के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। आग में तैयार फर्नीचर और अन्य सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है, जिसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना सेक्टर-43 में शुक्रवार शाम हुई। यहां निर्माणाधीन गोदाम में शटरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग ने वहां रखे लकड़ी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मौके पर काला धुआं फैल गया और आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed