फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR against Supertech CMD RK Arora

सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर

Tue, 21 Dec 2021 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
FIR against Supertech CMD RK Arora
नोएडा। फ्लैट देने के नाम पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने सुपरटेक बिल्डर के सीएमडी आरके अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में होम लोन देने वाली इंडियाबुल्स फाइनेंस कंपनी भी जांच के घेरे में है। अहम है कि हाल में ही सुपरटेक बिल्डर के सीएमडी के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-58 में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली सेक्टर-49 से शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें नोएडा में एक फ्लैट लेना था। उनका संपर्क सुपरटेक बिल्डर से हुआ। सुपरटेक की तरफ से बताया गया कि सेक्टर-118 में सुरपरटेक रोमानो प्रोजेक्ट में कई फ्लैट हैं। दोनों पक्ष में बातचीत के बाद 49 लाख रुपये में फ्लैट की बुकिंग की गई। पंकज ने इसके लिए इंडियाबुल्स फाइनेंस कंपनी से होमलोन लिया। आरोप है कि सुपरटेक बिल्डर ने यह फ्लैट उनके बजाय किसी दूसरे को बेच दिया। साथ ही इंडियाबुल्स ने इसी फ्लैट के दूसरे खरीदार को भी होमलोन जारी कर दिया। पीड़ित को अब तक फ्लैट नहीं मिला।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-49 में सुपरटेक बिल्डर के सीएमडी आरके अरोड़ा व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में इंडियाबुल्स फाइनेंस कंपनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed