{"_id":"6a9547d9db299f07c6008236","slug":"fine-of-rs-one-lakh-imposed-for-dumping-biomedical-waste-outside-noida-district-hospital-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा जिला अस्पताल पर एक्शन: खुले में मेडिकल वेस्ट डालने पर एक लाख का जुर्माना, फिर गलती पर बढ़ेगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा जिला अस्पताल पर एक्शन: खुले में मेडिकल वेस्ट डालने पर एक लाख का जुर्माना, फिर गलती पर बढ़ेगी सख्ती
Mon, 31 Aug 2026 02:52 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:52 PM IST
सार
नोएडा सेक्टर-39 जिला अस्पताल के बाहर खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंके जाने पर प्राधिकरण ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अस्पताल प्रशासन को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
नोएडा जिला अस्पताल पर एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर-39 स्थित जिला चिकित्सालय के बाहर खुले में बायो मेडिकल वेस्ट फेंके जाने पर प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजकर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाए जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन
पत्र में बताया गया है कि जिला चिकित्सालय का बायो मेडिकल वेस्ट अस्पताल के स्टाफ की ओर से अस्पताल के बाहर खुले में डाला जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को कई बार दूरभाष और मोबाइल फोन के माध्यम से भी खुले में बायो मेडिकल वेस्ट नहीं डालने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने इसे वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का उल्लंघन माना है। नियमों के उल्लंघन के दृष्टिगत अस्पताल पर एक लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन दोबारा सामने आता है तो अर्थदंड की पुनरावृत्ति के साथ अतिरिक्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने संबंधित अधिकारियों को मामले की निगरानी करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बायो मेडिकल वेस्ट के खुले में पड़े रहने से संक्रमण और पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बना रहता है।