{"_id":"612d3e498ebc3e5ad87fe6ba","slug":"film-city-will-start-in-january-next-year-grnoida-news-noi601882395","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल जनवरी में शुरू होगा फिल्म सिटी का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल जनवरी में शुरू होगा फिल्म सिटी का निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र (यीडा) के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी का निर्माण जनवरी 2022 में शुरू होने की संभावना है। करीब एक हजार एकड़ में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर तीन चरणों में फिल्म सिटी का विकसित की जाएगी। इस पर 6000 करोड़ से अधिक रुपये खर्च होने का अनुमान है। फिल्म सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर शासन की मुहर लग चुकी है। संभावना है कि डीपीआर बनाने वाली कंपनी तीन सप्ताह में निविदा प्रपत्र (बिड डॉक्यूमेंट) तैयार कर देगी। इसके बाद वैश्विक निविदा निकाली जाएगी। दिसंबर तक फिल्म सिटी विकास करने वाली कंपनी का चयन करने के बाद जनवरी में ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
यीडा सेक्टर-21 में विकसित होने वाली फिल्म सिटी की डीपीआर सीबीआरई कंपनी ने बनाई है। फिल्म सिटी की डीपीआर पर शासन में गठित समिति ने 12 अगस्त को मुहर लगा दी थी। पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाली फिल्म सिटी के लिए हाइब्रिड फाइनेंशियल मॉडल तय किया गया है। शासन के आदेश के बाद यमुना प्राधिकरण ने सीबीआरई कंपनी को बिड डाक्यूमेंट (कागजात) तैयार करने के आदेश दे दिए हैं। कंपनी के साथ 40 साल का अनुबंध होगा। कंपनी को लीज के बजाय लाइसेंस दिया जाएगा।
पहले चरण के बाद ही फिल्म शूटिंग की उम्मीद
फिल्म सिटी के पहले चरण में फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि विकसित किए जाएंगे। 120 एकड़ में एम्यूजमेंट पार्क, 20-20 एकड़ में फिल्म स्टूडियो बनेंगे। पहले चरण के 80 फीसदी हिस्से में केवल फिल्म से जुड़े निर्माण कार्य किए जाएंगे। पहला चरण पूरा होते ही फिल्म की शूटिंग की जा सके। पहला चरण वर्ष 2023-24 में पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फिल्म सिटी की डीपीआर पर शासन की मुहर लग चुकी है। डीपीआर बनाने वाली कंपनी तीन सप्ताह में निविदा प्रपत्र तैयार करेगी। इसके बाद वैश्विक निविदा निकाली जाएगी। उम्मीद है वर्ष 2022 के पहले माह में ही फिल्म सिटी का निर्माण शुरू हो जाएगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण