फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Film city will be built on one thousand acres at a cost of Rs 20 thousand crores.

Noida News: 20 हजार करोड़ की लागत से एक हजार एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी

Sat, 30 Sep 2023 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Film city will be built on one thousand acres at a cost of Rs 20 thousand crores.
20 हजार करोड़ की लागत से एक हजार एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण का रास्ता साफ
- कैबिनेट बाई सर्कुलेशन फिल्म सिटी के निर्माण के लिए बिड डाक्यूमेंट और ड्राफ्ट कंसेशन एग्रीमेंट को मंजूरी
- पीपीपी मॉडल पर होगा फिल्म सिटी का निर्माण, 20 हजार करोड़ रुपये का आएगा खर्च

अमर उजाला ब्यूरो

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के यीडा क्षेत्र के सेक्टर-21 में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण का अनुमोदन कैबिनेट ने कर दिया है। शुक्रवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन फिल्म सिटी के निर्माण के लिए बिड डाक्यूमेंट और ड्राफ्ट कंसेशन एग्रीमेंट को मंजूरी दी गई। यमुना प्राधिकरण विकासकर्ता के चयन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिड जारी करेगा। फिल्म सिटी का निर्माण पीपीपी मॉडल पर होगा, जिसमें लगभग 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। प्रोजेक्ट का पहला चरण अगले वर्ष पूरा हो जाएगा। फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक हजार एकड़ में प्रस्तावित है। डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी एक कंपनी को सौंपी जा चुकी थी। इसमें फिल्म स्कूल, पोस्ट प्रोडक्शन फैसिलिटी, थीम पार्क, होटल, फिल्म, टीवी, ओटीटी निर्माण से जुड़े सभी सेक्टर होंगे।
यमुना प्राधिकरण के सेकटर-21 में एक हजार एकड़ पर फिल्म सिटी विकसित करने के लिए दो बार ग्लोबल टेंडर निकाले गए, लेकिन कोई कंपनी नहीं आई। कंपनियों से फीडबैक लिया तो पता चला कि कुछ शर्त अधिक सख्त है। जिसके बाद शासन ने नियमों को लचीला बनाया। अब कैबिनेट बैठक के बाद तीसरी बार टेंडर निकालने की तैयारी है। इस बार फिल्म सिटी को एक बार के बयाय तीन चरणों में विकसित किया जाएगा। इसमें पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर विकसित करने की योजना बनी है। लखनऊ में हुई बैठक में इस पर मुहर लग गई।
विज्ञापन

फिल्म सिटी के 230 एकड़ के पहले चरण की शर्तों में मोरेटोरियम पीरियड एक साल बढ़ा दिया गया है। अब पांच साल का मोरेटोरियम पीरियड और तीन साल का समय निर्माण के लिए होगा। कंपनी का सालाना जितना टर्नओवर होगा, उसी आधार पर यमुना प्राधिकरण को लाभांश मिलेगा। परियोजना की लागत 1510 करोड़ रुपये है। परियोजना के शुरुआती तीन साल में कंपनी को 225 करोड़ रुपये खर्च करना जरूरी होगा। पहले साल में 50 करोड़, दूसरे साल में 75 करोड़ और तीसरे साल में 100 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। 230 एकड़ जमीन 2318 करोड़ रुपये की है। शर्तों के मुताबिक, कंपनी एक हेक्टेयर से कम की जमीन का सब लाइसेंस नहीं दे पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

230 एकड़ जमीन में 155 एकड़ औद्योगिक उपयोग की है। जबकि 75 एकड़ कॉमर्शियल उपयोग की है। इसमें मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स, प्लाजा, सर्विस अपार्टमेंट, विला आदि बनाए जा सकेंगे। 155 एकड़ के फिल्म से जुड़ी गतिविधियां होंगी। वहीं, पहले चरण 230 एकड़ में विकसित होगा। 770 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी की क्या-क्या गतिविधियां विकसित की जाएंगी, इसको लेकर के संयुक्त योजना बनेगी। इस योजना को बनाने के लिए सलाहकार कंपनी का चयन किया जाएगा।

अहम है कि एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक यीडा ने पॉड टैक्सी और मेट्रो रूट काॅरिडोर बनाने की योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी कर दी है। अलगे माह पॉड टैक्सी और मेट्रो डीपीआर पर काम शुरू हो जाएगा।



इस तरह फिल्म सिटी पर खर्च होगी धनराशि

पहले वर्ष- 50 करोड़ रुपये

दूसरे वर्ष- 75 करोड़ रुपये

तीसरे वर्ष 100 करोड़ रुपये


क्या कहते हैं अधिकारी
155 एकड़ औद्योगिक उपयोग होगा और बाकी की भूमि पर मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स, प्लाजा, सर्विस अपार्टमेंट और रिहायशी क्षेत्र होगा। जल्द ही फिल्म सिटी के लिए वैश्विक निविदा निकाली जाएगी। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यीडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed