फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fight for urea

यूरिया के लिए मारामारी

Thu, 25 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
fight for urea
तावडू। जिले के किसानों में खाद के लिए मारामारी जारी है। पहले डीएपी तो अब यूरिया के लिए किसान परेशान है। तावडू उपमंडल के अंतर्गत नंदू की ढाणी में स्थित इफको किसान कृषि बाजार के खाद विक्रेता पर किसानों ने कालाबाजारी का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी संख्या में खाद लेने पहुंचे महिला और पुरुष किसानों को खाद नहीं मिला तो उन्होंने आक्रोशित होकर खाद विक्रेता केंद्र के सामने तावडू नोरंगपुर रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। थोड़ी देर बाद ही तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। इस दौरान इफको किसान कृषि बाजार पर भारी अव्यवस्था देखी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हसनपुर, बेरी, चाहल्का मोहम्मदपुर अहिर, सुंध, खरक जलालपुर, सराय कोटा आदि गांवों से हजारों की संख्या में महिला व पुरुष किसान नंदू की ढाणी इफको किसान कृषि बाजार खाद विक्रेता केंद्र पर पहुंचे गए। इरशाद, खालिद, सिराजुद्दीन, रेनू यादव, राजबाई, धर्मपाल और हामिद आदि ने किसानों ने बताया कि यहां पर तीन दिन पहले भारी मात्रा में यूरिया खाद के बैग पहुंचे थे, जैसे ही उन्हें खाद पहुंचने की सूचना मिली तो वह खाद लेने के लिए पहुंचे, लेकिन विक्रेता ने आनाकानी करते हुए उन्हें खाद देने से मना कर दिया। किसानों आरोप है कि यहां पर हर शाम देर रात एक पिकअप गाड़ी आती है। इसमें खाद भरकर कालाबाजारी कर बेचा जा रहा है। तीसरे दिन सुबह चार बजे से ही किसान खाद लेने के लिए लाइन में लग गए, लेकिन खाद विक्रेता ने एक बार फिर मना कर दिया तो आक्रोशित किसानों ने तावडू नोरंगपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचीं जिनके आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। इसके बाद भी किसानों को 11 बजे तक खाद वितरण नहीं किया गया। खाद विक्रेता ने बताया कि उन्हें सिर्फ टीकाकरण कराने वाले किसान को खाद देने का आदेश है। मौके पर किसानों का टीकाकरण कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि खाद लेने पहुंचे सभी महिला और पुरुष किसानों का टीकाकरण किया गया। हालांकि दो महिला किसानों ने टीकाकरण टीम के चिकित्सकों पर दुर्व्यवहार और टीकाकरण नहीं करने का आरोप भी लगाया। वहीं, किसानों का आरोप था कि खाद विक्रेता टीकाकरण करने के तुरंत बाद ही उनसे टीकाकरण की प्रमाणित कॉपी की मांगकर उन्हें परेशान करता रहा, जिसकी वजह से उन्हें खाद लेने में भारी परेशानी हुई। इस बारे जब खाद विक्रेता से सवाल किया तो उन्होंने गोदाम का ताला लगा दिया। किसानों ने फिर भारी हंगामा कर दिया। वहीं, किसानों की हंगामे की खबर जिला उपायुक्त तक पहुंची तो मौके पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद खाद वितरण की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

वहीं, तावडू कृषि उपमंडल अधिकारी डॉ. अजीत सिंह का कहना है कि कालाबाजारी के आरोप बेबुनियाद हैं। फिर भी वह मामले की जांच करेंगे यदि ऐसा कोई सबूत मिला तो कार्रवाई निश्चित है। खाद की कमी को स्वीकार करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को नंदू की ढाणी इफको किसान कृषि बाजार पर अधिकृत खाद विक्रेता द्वारा 500 यूरिया खाद बैग वितरित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed