फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fierce firing in Jagjit Nagar after Roza Iftar

Noida News: रोजा इफ्तार के बाद जगजीत नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 05 Apr 2023 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
Fierce firing in Jagjit Nagar after Roza Iftar
- बदमाशों ने 15 से 20 राउंड गोली चलाईं, दहशत फैलाने को फेंका दुकानों का सामान
विज्ञापन

- पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पिस्टल बरामद की, चार की तलाश
- रेहड़ी लगाने या नशे के कारोबार में वर्चस्व के लिए इस वारदात के होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर स्थित जगजीत नगर इलाका मंगलवार शाम गोालियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इफ्तार के बाद नमाजी मुनव्वरा मस्जिद नमाज पढ़कर बाहर निकले तो अचानक आधा दर्जन बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे भगदड़ मच गई। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दुकानों का सामान भी बाहर फेंक दिया।
हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश मौके से फरार हो गए। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शाहरुख (29) नामक युवक का बयान लेकर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इसे रेहड़ी लगाने को लेकर हुआ झगड़ा बता रही है। वहीं स्थानीय लोग दबी जुबान में बता रहे हैं कि नशे के कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में यह वारदात हुई है। गनीमत रही है कि गोली लगने से कोई जख्मी नहीं हुआ। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। घटना के समय मौजूद लोगों के बयान लिए रहे हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आरिफ (20) और सुमित खुराना (22) के रूप में हुई है। जांच कर रही एएटीएस और स्पेशल स्टाफ टीम को इनके चार साथी वाहिद, शादाब उर्फ भूत, अनस उर्फ सनकी और कुमैल उर्फ पागल की भी तलाश है। आरिफ के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले में जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शिकायतकर्ता शाहरुख परिवार के साथ जगजीत नगर में रहता है। वह फिलहाल अपने भाई जुबैर के साथ ई-ब्लॉक की गली नंबर-5 में ड्राइफ्रूट की रेहड़ी लगाता है। यहां रेहड़ी लगाने को लेकर मंगलवार सुबह अनस से उसका झगड़ा हो गया। इसी को लेकर मंगलवार साम अनस व अन्य आरोपियों ने शाहरुख पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed