फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fierce fire at Galaxy Plaza in Greater Noida West, people jumped from the mall to save their lives

Greater Noida Fire News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग, जान बचाने के लिए मॉल से कूद गए लोग

Thu, 13 Jul 2023 02:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 Jul 2023 02:59 PM IST
सार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी वन फर्स्ट एवेन्यू में गुरुवार को गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। प्लाजा में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
Fierce fire at Galaxy Plaza in Greater Noida West, people jumped from the mall to save their lives
Greater Noida Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई है। जान बचाने के लिए कुछ लोग मॉल की तीसरी मंजिल से कूद गए हैं। कुछ लोगों के फंसे होने की भी सूचना है। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना इलाके के गौर सिटी वन फर्स्ट एवेन्यू में गुरुवार को गैलेक्सी प्लाजा में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। प्लाजा में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, स्टूडियो में 5 लोग थे। एक लड़की और एक लड़का जान बचाकर नीचे कूद गए। लड़के के भी ग्रिल से टकराने के कारण चोट लगी है। लड़की भी चोटिल है। बाकी तीन लोगों की दम घुटने से हालत बिगड़ने की जानकारी है।



वहीं दूसरी तरफ 170 से अधिक प्लाजा में शॉप हैं। तीसरी मंजिल पर जहां एनिमेशन का काम करने वाले स्टूडियो में आग लगी है। वहां आसपास की शॉप में भी नुकसान हुआ है। स्टूडियो पूरी तरह जल गया है। स्टूडियो में एंट्री गेट के पास एसी लगा हुआ था। लकड़ी के गेट में आग लग गई। जिसके बाद युवक और युवती जान बचाकर खिड़की से नीचे कूद गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed