Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsd

Noida News: कैंसर का बहाना बनाकर युवक से 15 लाख रुपये की साइबर ठगी

Sun, 29 Nov 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
fgsd
- रेडिट पर दोस्ती के बाद इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बढ़ाई नजदीकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक को भावनात्मक जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बीमारी के इलाज के नाम पर युवक से करीब 15 लाख रुपये ठग लिए हैं। इस संबंध में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित युवक नोएडा के सेक्टर-23 का रहने वाला है। 18 जून 2026 को उसकी बातचीत रेडिट एप पर एक युवती से शुरू हुई थी। युवती ने अपना नाम दिशा सिंह बताया था। उसने खुद को बेंगलुरु की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की छात्रा बताया था। बातचीत बढ़ने पर रेडिट के बाद इंस्टाग्राम पर संपर्क होने लगा। युवती ने यशस्विनी राणा का मोबाइल नंबर साझा किया और उसे अपना भाई बताया। इसके बाद पीड़ित की यशस्विनी से व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। कुछ ही दिनों में आरोपियों ने युवक का पूरा विश्वास जीत लिया।
जून में दिशा ने खुद को ब्लड कैंसर से पीड़ित बताया। उसने इलाज के लिए पीड़ित से आर्थिक मदद की मांग की। बीमारी की बात सुनकर पीड़ित भावनात्मक रूप से प्रभावित हो गया। उसने 19 जून को यशस्विनी राणा के बैंक खाते में 58 हजार 900 रुपये भेजे। इसके बाद इलाज और दवाइयों का हवाला देकर लगातार रकम मांगी जाती रही। इस तरह अलग-अलग किस्तों में कुल 15 लाख रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन

रकम देने से मना करने पर आरोपियों का रवैया बदल गया। आरोपी पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उसे आत्महत्या के मामले में नामजद कराने की भी धमकी मिल रही है। पीड़ित आज तक दिशा सिंह और यशस्विनी राणा से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिला है। पुलिस उपायुक्त साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और लेनदेन का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed