फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsd

Noida News: 86 वर्षीय बुजुर्ग से 5 लाख रुपये हड़पने और मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Oct 2026 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
fgsd
- सेक्टर-12 के फ्लैट का सौदा रद्द होने के बाद रकम लौटाने को लेकर विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में फ्लैट के सौदे को लेकर 86 वर्षीय बुजुर्ग से पांच लाख रुपये हड़पने, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-11 निवासी 86 वर्षीय रमेश चन्द गर्ग के मुताबिक, उन्होंने सेक्टर-12 स्थित एक एलआईजी फ्लैट खरीदने के लिए 25 नवंबर 2024 को रेखा शर्मा से 1.45 करोड़ रुपये में सौदा तय किया था। इसके लिए लिखित एग्रीमेंट किया गया था। समझौते के तहत उन्होंने 10.51 लाख रुपये अग्रिम दिए थे। इसमें 10 लाख रुपये चेक और 51 हजार रुपये नकद दिए गए थे। शेष रकम बैनामा के समय दी जानी थी। शिकायत के अनुसार, तय समय पर रेखा शर्मा ने फ्लैट का बैनामा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन आरोप है कि आरोपी पक्ष रकम लौटाने में टालमटोल करता रहा।


पीड़ित का आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी पांच लाख रुपये वापस नहीं किए गए। इस वजह से रमेश चन्द गर्ग अपने बेटे राजेश और अनीता देवी के साथ रकम मांगने सेक्टर-56 स्थित आरोपी पक्ष के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां रेखा शर्मा, इन्द्रेश शर्मा और शोभित शर्मा ने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी अमित कुमार तोमर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed