{"_id":"6a031db39ad1e2cb920cad1f","slug":"fdsgfdsg-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6797-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शादी में जा रहे अलीगढ़ के युवकों को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शादी में जा रहे अलीगढ़ के युवकों को लाठी-डंडे से पीटा
विज्ञापन
-गाड़ी से साइड न देने पर जेवर में दोनों पक्षों में हुआ था विवाद
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे अलीगढ़ के युवकों के साथ जेवर थाना क्षेत्र में दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवकों को उनकी कार से बाहर निकाला और लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से पीटकर घायल कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव बिरजा नगला निवासी शिव सिंह ने पुलिस को बताया कि 9 मई को उनके गांव के विजय सिंह की बेटी की हरियाणा के गांव रसूलपुर में सगाई थी। समारोह में शामिल होने उनका बेटा ललित अपने गांव के दोस्त आशु, निखिल, बिट्टू और अनिकेत के साथ हरियाणा जा रहा था। सभी युवक अपनी कार से पलवल रोड पर गांव झुप्पा के सामने से गुजर रहे थे। यहां पर कार साइड देने को लेकर आगे जा रही स्विफ्ट कार चालक से उनका विवाद हो गया। विवाद होने पर कार चालक हरेंद्र भाटी ने अपने गांव से भजन लाल भाटी, कूड़े व अन्य अज्ञात लोगों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके बेटे और उसके दोस्तों के साथ लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल ललित को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।