{"_id":"6acce4c7275febecdd0057fd","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108918-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार का शीशा तोड़कर डॉक्टर का लैपटॉप-टैबलेट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार का शीशा तोड़कर डॉक्टर का लैपटॉप-टैबलेट चोरी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर दो डॉक्टरों का लैपटॉप, टैबलेट, घड़ी और अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बीटा-2 निवासी डॉ. कंवर विक्रांत सिंह सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर एवं ईएनटी सर्जन हैं। उन्होंने बताया कि 1 अक्तूबर को वह अपने एक साथी डॉक्टर के साथ सामान खरीदने नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास गए थे। उन्होंने अपनी निजी कार सड़क किनारे खड़ी की और कुछ समय के लिए बाजार चले गए। वापस लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा लैपटॉप, टैबलेट, पावर बैंक गायब था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मेडिकल स्टोर से 25 हजार रुपये की चोरी
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 स्थित एक मेडिकल स्टोर से अज्ञात चोर 25 हजार रुपये चुरा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दादरी निवासी नवीन कुमार की अल्फा-2 में नवीन फार्मेसी के नाम से मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि 4 अक्तूबर की रात किसी अज्ञात चोर ने उनकी दुकान से 25 हजार रुपये चोरी कर लिया। चोरी करने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। वहीं प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।