फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgdf

Noida News: बिजली टीम पर हमला करने के मामले दो नामजद समेत 12 पर केस

Thu, 08 Jan 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
fdgdf
दनकौर। कोतवाली पुलिस ने कनारसी गांव में करीब 6 दिन पहले नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की टीम पर हमला करने के मामले में दो नामजद समेत 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंपनी के उपप्रबंधक ने मामला दर्ज कराया है। विभाग के उपप्रबंधक राजीव चतुर्वेदी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 2 जनवरी को वो अपनी टीम के साथ कनारसी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे। जब वोह एक मोहल्ले में चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान गांव निवासी अशोक और जनित ने करीब 10 अन्य अज्ञात ग्रामीणों के साथ उनकी टीम पर पथराव कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने करीब 6 दिन बाद अशोक और जनित समेत 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed