फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdfdsgfd

Noida News: नोट एक्सचेंज और साइबर ठगी के आरोपियों के खिलाफ 10 राज्यों में केस दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
fdfdsgfd
फॉलोअप
विज्ञापन

- नोट बदलने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का मामला

मोहम्मद बिलाल
ग्रेटर नोएडा। नोट बदलने का लालच देकर लोगों से नोट एक्सचेंज और साइबर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ 10 से अधिक राज्यों में शिकायतें दर्ज मिली हैं। एसटीएफ नोएडा अब गिरोह के संपर्क में रहे आरोपियों की तलाश कर रहा है। आरोपियों की सीडीआर के साथ बैंक खातों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरोह के पास लगभग 100 बैंक खातों की डिटेल मिली है। जिनका उपयोग ठगी, लोन ऐप और ऑनलाइन गेमिंग में किया जाता था। इनमें से 25 खातों पर साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। जिनमें अब तक 1.09 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी दर्ज की जा चुकी है। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, दिल्ली, ओडिसा आदि राज्यों में शिकायत नोट एक्सचेंज और साइबर ठगी की शिकायत दर्ज मिली है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
आरोपी गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटियों में फर्जी आधार कार्ड के जरिए फ्लैट किराए पर लेते थे। आरोपी ग्राहकों को लालच देते थे कि उनके पास 100 और 200 के नोटों के करोड़ों रुपये हैं। जिन्हें राजनीतिक पार्टी को देना है और बदले में 500 के नोट चाहिए। वह ग्राहक को डेढ़ गुना रकम देने का झांसा देकर बुलाते थे। फ्लैट में पहले से एक विशेष ठगी मंच तैयार रहता था। एक लकड़ी की चौकी जिसमें नीचे और दीवार के पार छेद बनाया गया था। ठग ऊपर बैठकर बैग में नोट रखता और नीचे छिपा साथी असली नोट निकालकर कागज की गड्डियां रख देता। ग्राहक को ऊपर की परत में असली नोट दिखते और नोट गिनने की मशीन से भ्रम पैदा किया जाता था। 2-3 साथी ग्राहकों का ध्यान भटकाने में लगे रहते थे। गिरोह इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर नोटों की गड्डियों के वीडियो पोस्ट करता था।
विज्ञापन


छह आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल : एसटीएफ नोएडा 11 सितंबर को एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया था जो साइबर ठगी और नकदी के बदले अधिक नोट देने के झांसे में लोगों को फंसाकर ठगी करता थे। एसटीएफ ने गाजियाबाद से छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनमें छह आरोपी बिहार व एक यूपी का है। इनके कब्जे से 25 लाख 60 हजार रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन, कागज की नकली गड्डियां, एक टाटा सफारी गाड़ी, तमंचा, कारतूस और छह फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article