{"_id":"626c4ceafbce452d5c44d5ef","slug":"father-son-car-returning-home-from-school-collides-with-tree-student-dead-grnoida-news-noi6457597184","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से घर लौट रहे पिता-पुत्र की कार पेड़ से टकराई, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से घर लौट रहे पिता-पुत्र की कार पेड़ से टकराई, छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल से ओमीक्रान सेक्टर स्थित घर लौट रहे पिता-पुत्र की कार बृहस्पतिवार दोपहर जैतपुर गोलचक्कर से पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिक्षक पिता और 7वीं कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान छात्र ने बृहस्पतिवार रात ढाई बजे दम तोड़ दिया। पिता की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ग्रेटर नोएडा से नोएडा के अस्पताल रेफर किया गया है।
सेक्टर ओमिक्रोन-3 निवासी निवासी वेद प्रकाश सारस्वत सेंट जोसफ स्कूल में शिक्षक हैं। इसी स्कूल में उनका बेटा विशेष सारस्वत सातवीं कक्षा का छात्र था। दोनों पिता-पुत्र एक साथ स्कूल जाते और लौटते थे। बृहस्पतिवार को स्कूल से लौटने के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को राहगीरों ने नोएडा के कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान विशेष सारस्वत ने दम तोड़ दिया। वहीं, बताया गया है कि उनके पिता वेद प्रकाश सारस्वत की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। जिसके चलते उनको रेफर किया गया है। वहीं सूचना पर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हाल ही खरीदा था प्लॉट, बनवा रहे थे मकान
ओमीक्रान-3 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चाहत राम भाटी ने बताया कि वेद प्रकाश मूलरूप से मथुरा जिले के रहने वाले हैं। वह पहले ग्रेटर नोएडा कि किसी सोसाइटी में किराये पर रहते थे। उन्होंने ओमीक्रान सेक्टर में 40 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदा था। कुछ दिन पहले वह ओमीक्रान सेक्टर में ही किराये पर रहने लगे थे और अपने घर का निर्माण करा रहे थे। उनके दो बेटे हैं, इनमें छोटा बेटा है। उनकी पत्नी का हादसे के बाद रो रोकर बुरा हाल है।