फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father-in-law and daughter-in-law now husband and wife In Budaun woman living with father-in-law as a wife

बदले रिश्ते पर लगी मुहर: पति-पत्नी का रिश्ता अब मां-बेटे में बदला, बहू ने ससुर से की शादी

Mon, 05 Jul 2021 11:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jul 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and daughter-in-law now husband and wife In Budaun woman living with father-in-law as a wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से अनोखा मामला सामने आया है। चार साल पहले रिश्ते में ससुर और बहू अब पति-पत्नी हो गए। पूर्व पति की शिकायत पर पुलिस दोनों को पकड़कर लाई। लेकिन कोर्ट में शादी होने के कागजात देखकर उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


दबतोरी चौकी क्षेत्र के एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस से शिकायत की कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे। अगले साल पत्नी उसके पिता के साथ कहीं चली गई। तब से वो दोनों को तलाश कर रहा था। हाल ही में उसे पता लगा कि दोनों लोग चंदौसी में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस उसके पिता व पत्नी को पकड़कर ले आई। पिता को हवालात में बंद कर पत्नी के बयान लिए तो उसने कहा कि वह पति से परेशान थी। शादी के वक्त पति नाबालिग था। वह अपनी मर्जी से ससुर के साथ गई। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और अब ससुर से उसका दो साल का बेटा भी है। वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर गांव वालों ने बताया कि जिस लड़के की शादी का मामला है, उसकी मां नहीं है। वह मजदूरी करता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। छोटा भाई है, जो अपने चाचा के यहां रहता है। परिवार ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। घर में विवाद पहले भी रहा है। इस बात को लेकर खासी चर्चा है कि पति-पत्नी का रिश्ता अब मां-बेटे में बदल चुका है।

विवाहेत्तर संबंधों का मामला युवक की शिकायत के बाद बिसौली कोतवाली में आया था। युवक ने जन सूचना के जरिये भी अपनी पत्नी व पिता के बारे में जानकारी मांगी थी। इन लोगों को कोतवाली बुलाया तो महिला ससुर के साथ ही पत्नी की तरह रहने की बात बताते हुए उनके साथ जाने पर अड़ गई। कोर्ट के कुछ प्रमाणपत्र भी उसके पास थे। उसे पुलिस जबरन नहीं रोक सकती थी। महिला की इच्छा के आगे पति का दावा कमजोर पड़ गया और वह ससुर के साथ ही चली गई। 
- विनय कुमार सिंह, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed