फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father dies after hearing news of son's arrest

बाइक चोरी में बेटे की गिरफ्तारी की खबर सुन पिता की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 10 Jul 2020 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Father dies after hearing news of son's arrest
बाइक चोरी में बेटे की गिरफ्तारी की खबर सुन पिता की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन

रबूपुरा। बाइक चोरी के आरोप में बेटे के जेल जाने के गम में पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने निर्दोष युवक को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर मुख्यमंत्री व आलाधिकारियों से शिकायत की है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

परिजनों के अनुसार रबूपुरा थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व 6 लोगों को छह बाइक चोरी करने के आरोप में हिरासत में लिया था। आरोप है जिन्होंने चोरी की गईं बाइकें बेची थीं, उन्हें पुलिस ने सांठ-गांठ कर थाने से ही छोड़ दिया। जबकि बाइक चोरी के झूठे आरोप में 7 जुलाई को गांव खाजपुर निवासी यतेंद्र उर्फ कल्लू पुत्र सतवीर सिंह व अनिल पुत्र रूपसिंह निवासी एटा हाल निवासी गोविला जहांगीरपुर बुलंदशहर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। परिजनों के अनुसार उनके खिलाफ किसी भी थाने में बाइक चोरी का केस दर्ज नहीं है। बेटे के जेल जाने की खबर सुनकर एटा में रहने वाले अनिल के पिता रूपसिंह की हार्टअटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिल की बहन की शादी गोविला गांव में हुई थी। करीब 15 वर्ष पूर्व अनिल के जीजा की मौत हो गई थी। तभी से अनिल गांव गोविला में अपनी बहन के पास रहता है और खेतीबाड़ी में उसकी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed