{"_id":"65230852dde1c596450adf54","slug":"farmers-will-roar-at-zero-point-with-ration-and-water-from-today-grnoida-news-c-23-1-noi1091-18759-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राशन-पानी लेकर जीरो प्वांइट पर आज से किसान भरेंगे हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राशन-पानी लेकर जीरो प्वांइट पर आज से किसान भरेंगे हुंकार
विज्ञापन
राशन-पानी लेकर जीरो प्वांइट पर आज से किसान भरेंगे हुंकार
-गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का लोगों से किया गया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। किसानों की समस्याएं दूर नहीं होने के कारण एक बार फिर किसान सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत कर धरना शुरू करेंगे। इसके बाद आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से राशन-पानी पहुंच गया है। वहीं, गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। उनका कहना है कि अब आश्वासन पर नहीं मांगें पूरी होने पर ही धरना उठेगा।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना के नेतृत्व में जीरो प्वाइंट पर अंडरपास के नीचे महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में आंदोलन की घोषणा की जाएगी और किसानों की मांगों को रखा जाएगा। महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों को जुटाने के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोगों से पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है।
पवन खटाना ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। किसानों को 64.7 फीसदी मुआवजा देने, 10 फीसदी भूखंड, आवासीय भूखंड दिए जाने की मांग की रखी जाएगी। आबादी के मामलों का निस्तारण करने, जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के नाम पर उत्पीड़न बंद करने, गांवों का विकास करने, शिक्षा व्यवस्था करने समेत मांगें शामिल हैं।