{"_id":"6a8dbc6e6433cc650a009488","slug":"farmers-sit-in-continues-at-the-tehsil-organizations-extend-support-noida-news-c-491-1-rgh1002-9765-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तहसील में किसानों का धरना जारी, संगठनों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तहसील में किसानों का धरना जारी, संगठनों ने दिया समर्थन
विज्ञापन
जेवर तहसील में मंगलवार को चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन के दौरान हुक्के का आनंद लेते बुजुर्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खुर्जा कट पर सीढ़ी और स्थानीय लोगों को टोल में राहत देने की मांग
यमुना सिटी। जेवर तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन के पवन चौरोली के नेतृत्व में शुरू हुए धरने में खुर्जा कट पर सीढ़ी बनवाने और स्थानीय लोगों को आधार कार्ड के आधार पर टोल से राहत देने की मांग की जा रही है। मंगलवार को अन्य किसान संगठनों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
किसान नेता पवन चौरोली ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा और भारतीय किसान यूनियन जनसेवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा ने किसानों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने आंदोलन में साथ देने की बात कही। पवन चौरोली ने कहा कि खुर्जा कट पर जेसीबी से सफाई कराने के बावजूद प्राधिकरण ने सीढ़ी का निर्माण शुरू नहीं कराया है। स्थानीय लोगों को टोल में राहत देने की मांग पर भी अधिकारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। ब्यूरो