फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers expressed gratitude to the Chief Minister for increasing the sugarcane price.

Noida News: गन्ना मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Sun, 26 Oct 2025 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed gratitude to the Chief Minister for increasing the sugarcane price.
चंडीगढ़। गन्ने के रेट में बढ़ोतरी किए जाने के फैसले को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। कैथल और करनाल जिले के किसान मोर्चा के सदस्य व महिला गन्ना उत्पादक किसान शनिवार को सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि यह निर्णय राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है। अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सैनी सरकार ने राज्य सलाहकार मूल्य (एसएपी) में 15 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

अब हरियाणा में गन्ने की अगेती किस्म का मूल्य 400 रुपये से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का मूल्य 393 रुपये से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर सीएम के ओएसडी भारत भूषण भारती समेत राजबाला चहल, सुनील वत्स, दिनेश पुजार, विनोद गोन्दर, राजबीर, मनदीप विर्क, सुभाष, संजय सैनी व अन्य किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed