फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers complain for not getting crop pay

सरसों का भुगतान नहीं देने की शिकायत

Thu, 27 Aug 2020 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers complain for not getting crop pay
नगीना। सरसों का भुगतान नहीं करने पर किसानों ने नगीना पुलिस थाने में व्यापारियों के खिलाफ शिकायत दी है। उनका आरोप है कि अप्रैल में फिरोजपुर झिरका के दो व्यापारी भाइयों ने किसानों से सरसों खरीदी थी जिसका भुगतान कई महीने बाद भी नहीं किया है। जबकि व्यापारी को एक महीने का वक्त दिया गया था आज के दौर में उस सरसों की कीमत 60 लाख से अधिक है। किसानों ने बताया कि उनको जानकारी मिल रही है कि व्यापारी फिरोजपुर झिरका शहर छोड़कर कहीं और भाग गया है। घागस, शाहपुर, उलेटा, करहेड़ा, मुलथान गांवों के किसानों से व्यापारी ने उधार में सरसों खरीदी थी जिसका भुगतान नहीं किया गया है। किसान अलीम ने बताया कि उनकी 91 मन सरसों, जमील की 105 मन, सुबद की 38 मन, वहीद की 20 मन, जावेद की 47 मन, आरिफ की 50 मन, जावेद की 224 मन, इकराम की 45 मन, आमिर की 85 मन, मुबीन की 32 मन, जाहिद की 90 मन, हीरालाल की 22 मन, आरिफ कि 18 मन, निसार अहमद की 30 मन सरसों का भुगतान व्यापारी ने नहीं किया है। मजबूरन शिकायत किसानों ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। नगीना पुलिस थाना के प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि किसानों की तरफ से शिकायत मिल चुकी है जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed