फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers angry with electricity department employees staged a protest, alleging rude behavior.

Noida News: बिजली कर्मचारियों से नाराज किसानों ने दिया धरना, अभद्रता का लगाया आरोप

Tue, 22 Sep 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry with electricity department employees staged a protest, alleging rude behavior.
फोटो....
विज्ञापन

जहांगीरपुर। बिजली विभाग के अधिकारियों के विरोध में मंगलवार को जहांगीरपुर बिजली सब स्टेशन पर किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही किसान वहीं पर धरने पर बैठ गए। किसानों ने बिजली अधिकारियों पर अभद्रता करने और आमजनों की समस्या का समय से निस्तारण न करने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन चढ़नी के नेतृत्व में सब स्टेशन पर धरना दिया। किसान मानवेंद्र सिंह ने बताया फीडर चिंगरावली की 11 हजार वोल्ट लाइन से संबंधित समस्या को लेकर बिजलीघर पहुंचे थे। प्रार्थना पत्र देने के बाद उन्हें रिसीविंग नहीं दी गई। वहीं सब स्टेशन पर मौजूद तकनीकी कर्मचारी राहुल पटेल ने उनसे और अन्य उपभोक्ताओ से अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिससे किसानों ने धरना शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे धरना चलने के बाद मौके पर पहुंचे जेई ने लोगों से मिलकर बात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद धरना समाप्त हुआ है। धरने मे नेम सिंह, हरिओम, राजवीर सिंह, पन्नालाल, चंरवीर, संजीव सिंह, वसंत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed