{"_id":"6aca4cc50eb01c8ea60f6857","slug":"farmers-anger-erupts-at-chapargarh-toll-plaza-noida-news-c-491-1-rgh1003-11346-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चपरगढ़ टोल पर किसानों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चपरगढ़ टोल पर किसानों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
टोल पर पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी लगाकर रोका रास्ता
सीजेपी के आंदोलन को समर्थन देने जा रहे थे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओ
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के आंदोलन को समर्थन देने जा रहे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के चपरगढ़ टोल प्लाजा पर रोक दिया। पुलिस ने टोल पर जेसीबी मशीनें टोल के आगे खड़ी कर रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया। किसानो ने टोल पर ही धरने पर बैठेने का ऐलान कर दिया। किसानों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद एडीएम संजय पांडे और एडीसीपी संतोष मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं को समझाने का प्रयास किया। करीब 20 मिनट की वार्ता और अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने राष्ट्पति के नाम 8 सूत्रीय ज्ञापन दिया।
किसान नेता पवन खटाना ने बताया कि मतदाता सूची की प्रक्रियाओं और प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पात्र नागरिकों के नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में जोड़ा जाए। प्रभावित मतदाताओं को नाम हटाए जाने का कारण जानने, आपत्ति दर्ज कराने और अपील करने का सरल व प्रभावी अवसर दिया जाए। किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के मतदाताओं को विशेष सहायता दी जाए। इन मांगों की समाधान नही होने पर चेतावनी दी गई तो किसान बड़े पैमाने पर आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।