फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farishte scheme started, those injured in road accidents will get treatment

Noida News: फरिश्ते योजना शुरू, सड़क हादसे में घायल को मिलेगा इलाज

Fri, 18 Oct 2024 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Farishte scheme started, those injured in road accidents will get treatment
दिल्ली सरकार उठाएगी इलाज का खर्च, भर्ती कराने वाले से नहीं पूछा जाएगा कोई सवाल
विज्ञापन

-----------
26 हजार से ज्यादा लोगों की जान योजना की मदद से बची
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को फिर से मुफ्त इलाज मिल सकेगा। इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इसके लिए फरिश्ते योजना को फिर से शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा ने फरिश्ते योजना बंद करा दी थी, लेकिन अब हमने इसे दोबारा चालू करा दिया है। इस योजना के तहत घायल व्यक्ति को किसी भी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा और भर्ती कराने वाले से कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा।
जब भी कोई सड़क दुर्घटना होती है तो अक्सर देखा है कि व्यक्ति सड़क पर ही दम तोड़ देता है। पुलिस केस और अस्पताल के खर्च को देखते हुए उसे कोई अस्पताल नहीं लेकर जाना चाहता। फरिश्ते योजना से दोनों समस्याओं का समाधान होगा। इस योजना में मरीज को भर्ती करने वाले से कोई सवाल नहीं पूछेगा। इलाज का सारा खर्चा दिल्ली सरकार देती है। इस योजना के तहत हम अभी तक करीब 26 हजार लोगों की जान बचा चुके हैं। एलजी से संघर्ष कर योजना को शुरू किया। अगर हम भी पहले की सरकारों की तरह चलते तो यह सब नहीं कर पाते। मनीष सिसोदिया ने स्कूल ठीक किए, इसीलिए वे जेल गए। सत्येंद्र जैन ने मोहल्ला क्लीनिक बनाए, इसीलिए वे जेल गए। मैंने बिजली फ्री की और कई काम किए, इसीलिए जेल में डाला गया। हमारी किसी पार्टी या व्यक्ति से दुश्मनी नहीं है। हमें मिलकर यह पूरी व्यवस्था बदलनी है।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में जांच व सर्जरी का खर्चा उठाएगी सरकार
केजरीवाल ने कहा कि अगर लोग दिल्ली के सरकारी अस्पताल में कोई टेस्ट या सर्जरी करवाने के लिए जाते हैं और किसी वजह से टेस्ट नहीं हो पाते तो सरकारी अस्पताल निजी अस्पताल में सर्जरी व टेस्ट कराने के लिए भेज सकता है। निजी अस्पताल में इलाज, सर्जरी या टेस्ट करवाने पर सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। इस योजना को भी भाजपा ने बंद कर दिया था। इसे भी हमने दोबारा चालू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article