फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family members staged a protest outside a private hospital in Jewar by placing body there

जेवर में मौत पर हंगामा: निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 08:41 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना सिटी Published by: Akash Dubey Updated Mon, 05 Oct 2026 08:41 PM IST
सार

सोमवार शाम आरोग्य अस्पताल के बाहर परिजनों ने कर्मवीर का शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Family members staged a protest outside a private hospital in Jewar by placing body there
अस्पताल के बाहर विलाप करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेवर में सोमवार शाम एक निजी अस्पताल के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब परिजन एक व्यक्ति का शव लेकर अस्पताल पहुंचे और उसे सामने रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

आरोप है कि गांव चोरोली निवासी कर्मवीर (45) को कुछ दिन पहले इलाज के लिए जेवर के आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती किए जाने के समय उनकी हालत इतनी गंभीर नहीं थी, लेकिन उपचार के दौरान उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालत अधिक खराब होने पर कर्मवीर को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद सोमवार उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन शव लेकर वापस जेवर स्थित उसी निजी अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed