{"_id":"66e458ed817eb226340e8109","slug":"extortion-money-from-20-people-by-befriending-on-gay-app-two-arrested-noida-news-c-1-gnd1002-2101174-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गे एप पर दोस्ती कर 20 लोगों से वसूली, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गे एप पर दोस्ती कर 20 लोगों से वसूली, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संबंध बनाने के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठते थे
एक आरोपी है 12वीं पास, दूसरा कर रहा नामी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-2 पुलिस ने ब्लूड व ग्रिंडर-गे एप पर दोस्ती के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी किशोर कुमार राघव (22) और सलारपुर निवासी दीपक कुमार (20) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने 20 से अधिक लोगों के वीडियो बनाकर वसूली की है। किशोर 12वीं पास है, जबकि दीपक नामी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रहा है।
पुलिस के अनुसार, दीपक और किशोर ऐप पर अपने अच्छे फोटो लगाकर प्रीमियम प्रोफाइल बनाते थे। इसके बाद दोस्ती का प्रस्ताव भेजते थे। दोस्ती जैसे ही गहरी होती थी पीड़ित को सुनसान जगह पर बुलाते थे। संबंध बनाते समय चोरी-छिपे वीडियो बना लेते थे। इसके बाद डरा-धमकाकर वसूली की जाती थी। दोनों लंबे समय से नोएडा में सक्रिय थे। आरोपियों से बरामद मोबाइल में पुलिस को कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। दोनों सिर्फ नकदी लेते थे, ताकि ट्रांजेक्शन डिटेल के जरिये पकड़ा नहीं जा सके।
दिल्ली-गुरुग्राम के लोगों को भी बनाया शिकार
दोनों आरोपी नोएडा के अलावा दिल्ली-गुरुग्राम के लोगों को भी निशाना बना चुके हैं। कुछ पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया है। अधिकांश वीडियो मोबाइल से बनाए गए हैं। ऐसे में मोबाइल व सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। गिरोह में कितने लोग सक्रिय है, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी ऐसे पकड़े गए
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि हाल ही में एक पीड़ित ने फेज-दो पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि युवकों ने उससे ब्लूड और ग्रिंडर-गे एप पर दोस्ती की और मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया। यहां संबंध बनाने के दौरान आरोपियों ने वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद दोनों ने उसके मोबाइल पर घटना का वीडियो भेजा और 30 हजार रुपये व सोने का हार दो दिन के भीतर नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य लोगों ने भी पुलिस से संपर्क किया है, जो इस प्रकार की घटना से पीड़ित हैं। ज्यादातर मामलों में पीड़ितों ने बदनामी के डर से आरोपियों की मांगों को पूरा कर दिया था। बीते दिनों सेक्टर-20 थानाक्षेत्र निवासी एक चिकित्सक के साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी।
यह है एप
ग्रिंडर-गे ऐप पर दुनिया भर के समलैंगिक पुरुष जुड़े हैं। ये इसके जरिये साथियों की तलाश में करते हैं। इसके जरिये वह दोस्ती, वीडियो-ऑडियो चैट और मुलाकात भी करते हैं।