फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Expresses gratitude for the launch of schemes worth Rs 1,816 crore

Noida News: 1,816 करोड़ रुपये की योजनाओं के शुभारंभ पर आभार जताया

Thu, 09 Oct 2025 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Expresses gratitude for the launch of schemes worth Rs 1,816 crore
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने 1816 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के शुभारंभ पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं यमुना की सफाई, सीवर नेटवर्क सुधार और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। सचदेवा ने बताया कि गृहमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पहले संकल्प पत्र जारी किया था और मात्र आठ माह के भीतर 17 सितंबर से 8 अक्तूबर के बीच प्रधानमंत्री सेवा पखवाड़े में 3,600 करोड़ रुपये की बड़ी विकास एवं सुधार योजनाएं लागू कर संकल्प को साकार करने का काम किया है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2013 से 2024 के बीच यमुना सफाई और जल बोर्ड के माध्यम से जनता का पैसा लुटाया गया लेकिन आज दिल्ली की जनता उसी रेखा गुप्ता सरकार को यमुना सफाई, सीवर और स्वच्छ पेयजल सप्लाई के संकल्प को साकार करते देख रही है जो वास्तविक विकास और पारदर्शिता का संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed