फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Every teacher should read the newspaper daily and share useful news with students.

Noida News: प्रत्येक शिक्षक प्रतिदिन पढ़े अखबार, छात्रों को बताएं उपयोगी खबरें

Tue, 21 Jul 2026 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Every teacher should read the newspaper daily and share useful news with students.
निपुण लक्ष्य शिक्षक संकुल बैठक में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पर्थला खंजरपुर के कंपोजिट स्कूल में मंगलवार को निपुण लक्ष्य शिक्षक संकुल बैठक व विषयवार टीचिंग लर्निंग मटेरियल प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया गया। इस दौरान सहमति बनी कि प्रत्येक शिक्षक प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ेंगे और उसमें से उपयोगी खबरों, चित्रों और लेखों को काटकर बच्चों के साथ साझा करेंगे। इससे बच्चों में पठन संस्कृति, सामान्य ज्ञान और भाषा विकास को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक की अध्यक्षता ऑनलाइन डाइट प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने की। इस दौरान दस प्रभावी शिक्षण व्यवहार को कक्षा में लागू करने पर चर्चा, कैच-अप कार्यक्रम के अंतर्गत सीखने की कमी को पहचान कर उसे दूर करने की रणनीतियां, ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड को विद्यालयों में नियमित रूप से लागू करने पर बल पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन


नोडल शिक्षक संकुल अर्चना पांडेय, शिक्षक संकुल श्रुति व सरिका ने बैठक में विभिन्न प्रकार की रोचक और नवाचार युक्त गतिविधियां कराई गईं। शिक्षकों ने टीचिंग लर्निंग मटेरियल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अपने अनुभव भी साझा किए। विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए सभी ने प्रधानाध्यापिका मंजू लता सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed