{"_id":"68f7ac7a81dde095b707b6ed","slug":"epch-reaches-hong-kong-for-delhi-fair-2026-noida-news-c-23-1-lko1064-78560-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिल्ली फेयर-2026 के लिए हांगकांग पहुंचा ईपीसीएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिल्ली फेयर-2026 के लिए हांगकांग पहुंचा ईपीसीएच
विज्ञापन
- हांगकांग में आयोजित फेयर में लगाया गया भारत का एक्सक्लूसिव पवेलियन
- इसी माह ग्रेटर नोएडा में हुआ था दिल्ली फेयर का आयोजन, खरीदारों से जुड़ने का प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने हांगकांग के कन्वेंशन ऐंड एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित मेगा शो में अपना एक्सक्लूसिव पवेलियन लगाया है। मेला 20 से 23 अक्तूबर तक चलेगा। ईपीसीएच के अफसरों का कहना है कि वर्ष 2026 में भी दिल्ली फेयर का आयोजन होगा। हांगकांग के मेले के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे जुड़ने में मदद मिलेगी। इसी मकसद से यहां पर एक रोड शो का भी आयोजन होगा।
ईपीसीएच ने 13 से 17 अक्तूबर के बीच ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 60वां दिल्ली फेयर आयोजित किया गया था। अब अगले साल फेयर का आयोजन होगा। जिसको सफल बनाने के लिए आयोजकों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी मकसद से ईपीसीएच ने हांगकांग के मेले में पवेलियन लगाया है। जिससे विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों के लिए एक प्रमुख ग्लोबल सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने बताया, भारतीय मंडप का उद्घाटन हांगकांग में भारत की कार्यवाहक महावाणिज्य दूत सुरभि गोयल ने किया। ईपीसीएच के अध्यक्ष डाॅ. नीरज खन्ना ने कहा, हांगकांग मेगा शो एशियाई उत्पादों के लिए प्रमुख मार्केटिंग प्लेटफॉर्म और सोर्सिंग हब है। यहां गिफ्ट और प्रीमियम उत्पाद, लाइफस्टाइल, खिलौने और खेल के सामानों को प्रदर्शित किया गया हैं। ईपीसीएच प्रदर्शनी के दौरान रोड शो भी आयोजित करेगा। जिसके माध्यम से आगामी दिल्ली फेयर-2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय खरीदार और मेहमानों के साथ सीधे जुड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेगा शो में 7 निर्यातकों के साथ भाग लिया गया है। इनमें भारत के चुनिंदा हस्तशिल्पों और विशेष उत्पादों का प्रदर्शन किया गया है।