फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment removed from Gurugram-Alwar road

गुरुग्राम अलवर मार्ग से हटाए गए कब्जे

Thu, 09 Jul 2020 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Gurugram-Alwar road
नूंह। जिला नगर एवं योजनाकार विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को खंड के सलंबा गांव के पास गुरुग्राम अलवर मार्ग से अवैध निर्माण हटवाए गए। लंबे समय से यहां पर अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी। इसके अलावा विभाग द्वारा नूंह शहर के गहबर रोड पर भी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की। इस दौरान यहां पर भी दर्जनों लोगों के मकानों को हटाया गया।
विज्ञापन

टीम में मुख्य रूप से नूंह के नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन के अलावा नूंह सदर व सिटी थाना पुलिसकर्मी शामिल रहे। जिला नगर एवं योजनाकार अधिकार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि काफी समय से इन दोनों स्थानों पर अवैध तरीके से प्लाटिंग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सूचना के आधार पर मौके पर जाकर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने नूंह शहर के लोगों से अपील की कि गहबर कॉलोनी पूरी तरह से अवैध है। ऐसे में वह यहां पर किसी प्रकार को कोई प्लाट नहीं खरीदें। जिससे भविष्य में उनके सामने कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन

गहबर रोड कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार, मीना प्रधान, गुर्जर, बंटी, सतीश, पूनम, विक्रम, मंगल व मोहनलाल ने बताया कि शहर के कुछ डीलरों ने उन्हें झूठे सपने दिखाकर जमीन दी। इस बारे में उन्हें कोई खबर नहीं थी। उन्होंने बताया कि यहां पर सभी एससी, एसटी समाज के करीब तीस लोगों के मकान तोड़े गए हैं। करीब चार वर्ष पहले उन्होंने लोन लेकर इस जमीन को खरीदा था। लेकिन प्रशासन ने उनके सभी सपनों को तोड़ दिया। वे सभी अब बेघर हो गए हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर जिला नगर एवं योजनाकार अधिकारी राजेंद्र शर्मा व शहर के डीलरों से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed